संभल, फरवरी 3 -- संभल में बीते कुछ दिनों से घना कोहरा और सर्द हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह में में घना कोहरा छाने से दृश्यता बेहद कम हो गई। वाहन चालक सुबह में लाइट जलाकर रेंगते दिखाई दिए। ऐसे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ठंड से ग्रामीण इलाकों में लोग ठिठुरते दिखाई दिए। सोमवार को अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। सोमवार की सुबह में घने कोहरे के सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों को झेलनी पड़ी। सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। चालक लाइट और फॉग लैंप जलाकर बेहद सावधानी से वाहन चलाते दिखे। कई स्थानों पर दृश्यता कुछ मीटर तक सिमट जाने से हादसों की आशंका बनी रही। हाईवे से लेकर ग्रामीण सड़कों तक वाहनों की गति बेहद धीमी रही। कोहरे के साथ चल रही सर्द हवाओं ने लोग...