दुमका, दिसम्बर 25 -- जामा। जामा थाना क्षेत्र के दुमका-भागलपुर मुख्य पथ के बारापलासी चौक के समीप गुरुवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना में अज्ञात वाहन के चपेट में आने एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने बोलेरो वाहन का टायर बदल रहे थे, इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दुमका क्षेत्र के रामपुर गांव के निवासी अनूप यादव उम्र 32 पिता भावगत यादव को रौंदते हुए वाहन फरार हो गया। युवक के पत्नी और दो छोटे छोटे पुत्र हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घने कोहरे के वजह से यह दुर्घटना हुआ है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुमका मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.