बदायूं, दिसम्बर 27 -- बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर शुक्रवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव अंबियापुर के पास डीपॉल स्कूल के सामने प्राइवेट बस और ट्रक की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। हादसे में ट्रक चालक फिरोजाबाद निवासी लवकुश पुत्र मोहनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एंबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला गया और उपचार के लिए बिल्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडीकल कालेज रेफर कर दिया गया। वहीं बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी यात्री अपने-अपने घर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.