फतेहपुर, मार्च 10 -- खागा। घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गई। हादसे में तीन महिलाएं, एक मासूम बच्ची और चालक घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सीएचसी हरदो पहुंचाया गया, जहां दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के काही गांव निवासी रतिलाल की पत्नी माला देवी, सुलेखा पत्नी लालजीत तथा किशुनपुर थाना क्षेत्र के अहमदगंज तिहार गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी रेखा देवी अपनी तीन वर्षीय पुत्री दीपांशी के साथ एक बरात में शामिल होने खखरेड़ू थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव गई थीं। मंगलवार सुबह चालक गुलाब निषाद बोलेरो से सभी को उनके गांव छोड़ने के लिए वापस ला रहा था। सुबह इलाके में घना कोहरा छाया था, जिससे सड़क पर दृश्यता बेहद कम हो गई थी और व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.