फतेहपुर, दिसम्बर 17 -- फतेहपुर। कहीं वाहन चालक की लापरवाही तो कहीं जिम्मेंदारों की अनदेखी से हाईवे आए दिन खून से लाल हो रहा है। इसके बावजूद हाईवे किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों में कमी नहीं आ रही है। जबकि जिले के हाईवे पर सुलभ यातायात के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। इसके बावजूद हाईवे का सफर सुरक्षित नहीं है। करीब 75 किमी के हाईवे में वाहनों को खड़े किए जाने के लिए स्थान न होने के कारण वाहनों को सड़क किनारे ही पार्क कर दिया जाता है। सर्दी के साथ ही कोहरा पड़ना शुरू हो गया है लेकिन वाहनों के हाईवे किनारे खड़े होने पर वीराम नहीं लग पा रहा। न ही हाईवे किनारे खड़े वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगा दिखाई देता है। शहर से लेकर हाइवे तक कहीं भी पार्किग न होने से वाहनों को सड़क पर ही बेतरतीब तरीके से खड़ा कर दिया जाता है। आलम यह है कि हाईवे पर स्थित ढाबो...