बिजनौर, फरवरी 3 -- घने कोहरे के कारण मंगलवार सुबह एनएच-34 बिजनौर-नजीबाबाद रोड पर हादसा हो गया। चार वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो चालक घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मंगलवार की सुबह एनएच-34 पर बिजनौर-नजीबाबाद रोड गांव झलरा के समीप दो डंपरो में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों डंपर सड़क पर खड़े थे। इस दौरान पीछे से तेज गति से आई मैक्स गाड़ी डंपर से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घना कोहरा होने के कारण आगे चल रहे वाहनों की दूरी का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे यह भिड़ंत हुई। दुर्घटना में पिकअप चालक राजू पुत्र मुनेश निवासी मुरादाबाद और डंपर चालक हिमांशु निवासी नजीबाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पेदा चौकी प्रभारी दरोगा सौरभ चौधरी ने मौके पर पहुंचे और घायलों ...