मुजफ्फरपुर, जनवरी 2 -- गायघाट,एक संवाददाता। जारंग-गायघाट पीडब्ल्यूडी सड़क पर गुरुवार देर रात घने कोहरे में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल जारंगडीह निवासी महेश चौधरी के 36 वर्षीय पुत्र राकेश चौधरी और कपल मंडल के 26 वर्षीय पुत्र नीरज मंडल को मुजफ्फरपुर शहर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि दोनों तीन अन्य साथियों के साथ नववर्ष के अवसर पर नेपाल के जनकपुर धाम घूमने गए थे। मुखिया सह मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ गुड्डू सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व आई बाढ़ के कारण सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी जानकारी कई बार पथ निर्माण विभाग को दी गई है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई है। गायघाट थानेदार सरुण कुमार मंडल ने बताया कि सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.