मैनपुरी, दिसम्बर 21 -- मैनपुरी। घना कोहरा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। घने कोहरे में मैनपुरी-करहल मार्ग पर आगे खड़े वाहन में पिकअप वाहन टकरा गया। जिससे पिकअप चालक की स्टेयरिंग घुसने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप पर सहायक युवक घायल हो गया। मृतक मध्य प्रदेश के ग्वालियर से शकरकंद लादकर मैनपुरी जा रहा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी 19 वर्षीय ललित राजपूत पुत्र रामवीर सिंह पिकअप चलाता था। उसके साथ मैनपुरी के नगला रते निवासी राहुल पुत्र केशव सिंह सहायक के रूप में रहता था। रविवार को ललित पिकअप में शकरकंद लादकर ग्वालियर से मैनपुरी मंडी जा रहा था। रात लगभग चार बजे कोतवाली क्षेत्र के मैनपुरी-करहल मार्ग पर सिंहपुर नहल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.