अमरोहा, फरवरी 1 -- शनिवार की सुबह घने कोहरे और शीतलहर ने एक बार फिर जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से ही इलाके में घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। ऐसे में यातायात प्रभावित रहा। बीते कई दिन से मौसम साफ था। धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी लेकिन शनिवार की सुबह मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली। कोहरे के साथ चली ठंडी हवाओं और शीतलहर ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे सुबह और देर रात घरों से निकलना मुश्किल हो गया। बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम नजर आई। शीतलहर का सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों, बच्चों और मजदूर वर्ग पर देखा गया। लोग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेते नजर आए। वहीं ठंड के...