संभल, दिसम्बर 13 -- शुक्रवार की देर रात से ही जिले में घना कोहरा छा गया, जिसका असर शनिवार सुबह तक साफ दिखाई दिया। कोहरे के कारण शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी लाइट जलाकर चलना पड़ा। दृश्यता बेहद कम होने से वाहन रेंगते नजर आए, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ ठंड में भी इजाफा हुआ है। सीजन के पहले दिन घना कोहरा आने से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई, जिससे खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक दिक्कत हुई। शहर और गांव दोनों इलाकों में कोहरे का असर एक जैसा रहा। हालांकि, दोपहर में हल्की धूप निकलने पर लोगों को कुछ राहत मिली और जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आया। प्रशासन ने भी वाहन चालकों से सावधानी...