बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। वरिष्ठ संवाददाता कोहरे ने चौबीस घंटे में ही जबर्दस्त पलटवार किया और सुबह से लेकर रात तक धूप नहीं निकली। कोहरे की चादर के साथ ही शीतलहर से ठिठुरन और बढ़ गई है। शुक्रवार को प्रदेश में बहराइच के बाद बरेली सबसे ठंडा रहा। बहराइच में जहां दिन में अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहां बरेली में दिन में अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। बीते गुरुवार को हल्की धूप से तापमान में मामूली उछाल आया था। लेकिन अगले ही दिन शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर यूटर्न ले लिया। देर रात से ही कोहरा छाने लगा था। सुबह तक घने कोहरे की वजह से दृश्यता 20-30 मीटर तक सिमट गई थी। पूरा दिन आसमान साफ नहीं हुआ। कोहरा छाया रहा और धूप नहीं निकली। पछुआ हवाओं के चलते सर्दी और गलन बढ़ गई है। शुक्रवार को दिन में कई जगह लोग आग जलाकर आग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.