अररिया, जनवरी 5 -- अररिया, निज प्रतिनिधि जिले में घने कोहरे के साथ एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। शनिवार जैसा तो नहीं फिर भी रविवार की सुबह अररिया जिला कोहरे की चादर से ढका रहा। सुबह के वक्त जब लोगों की नींद खुली तो उन्हें फिर कड़ाके ठंड से सामना हो गया। ठंड से लोग ठिठुरते नजर आये। वहीं कोहरे का प्रकोप बढ़ने के साथ जिले में ठंड का असर फिर बढ़ गया। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। खासकर सुबह के वक्त सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी रही। हाईवे पर सभी प्रकार के वाहन रेंग रेंगकर चलते नजर आए। शनिवार की रात कोहरे का प्रकोप इतना बढ़ गया कि दस मीटर फीट भी सही तरीके से कुछ नजर नहीं आ रहा था। सड़क की पट्टी देखकर वाहन चालक धीमी रफ्तार से सड़कों पर वाहन चलाते नजर आए। पछुआ हवा की रफ्तार धीमी होने से कनकनी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। रवि...