बलरामपुर, दिसम्बर 15 -- बलरामपुर,संवाददाता। घने कोहरे के बीच सोमवार को भोर बौद्ध परिपथ पर गोपियापुर के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व ट्रक में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। इसमें ट्रक से टकराने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। इससे गन्ना बौद्ध परिपथ पर पसर गया। हालाकि हादसे में दोनों वाहनों पर सवार चालक व परिचालक सुरक्षित बच गए। लेकिन दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है। हादसे के बाद बौद्ध परिपथ पर जाम लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गन्ने को हटवाकर बगल से वाहनों का आवागमन शुरू किया। कल्ला भट्ठा चौकी पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के बलरामपुर-श्रावस्ती बौद्ध परिपथ पर गोपियापुर के पुल से कुछ दूरी पर सुबह श्रावस्ती की ओर से गन्ना लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली बलरामपुर आ रही थी। जबकि विपरीत दिशा से सामान लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.