गाजीपुर, जनवरी 2 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। घना कोहरा और गलन का प्रकोप शुक्रवार को भी जारी रहा। हालांकि दोपहर में निकली धूप ने लोगों को राहत दी। छत पर और खुले में बैठकर लोगों ने सर्दी से निजात पाई। महिलाएं, बच्चे और बुर्जुग धूप में बैठकर आनंद लेते दिखाई दिए। शाम होते ही गलन बढ़ने से बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार की देर रात को दस बजे के बाद घना कोहरा छा गया। इससे हाइवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। कोहरे का कहर सुबह नौ बजे तक जारी रहा। इसके बाद धूप निकली और मौसम साफ हो गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से निजात मिल सकी। करीब एक सप्ताह के बाद निकली धूप में बैठकर महिलाओं, बुर्जुगों व बच्चों ने आनंद लिया। शाम ढ़लते ही सर्द हवाओं के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.