कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर। सुबह घना कोहरा, दोपहर में धूप और फिर शाम को गलन। इसमें पश्चिमी विक्षोभ के बाद का असर तो दिखाई दिया लेकिन मौसम के बदलाव का संकेत भी मिल रहा है। बुधवार को बेहद घना कोहरा रहा, जिससे एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर दृश्यता शून्य रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री की वृद्धि हुई लेकिन रात का पारा 2.1 डिग्री गिर गया। कोहरा शनिवार तक बना रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद मैदानी इलाकों में कोहरा फिर दिखने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरा इतना घना रहा कि दृश्यता शून्य हो गई। शहर के बीच सुबह 11 बजे तक दृश्यता 100-200 मीटर की बीच बनी रही। अगले दो से तीन दिनों में यह कोहरा बना रहने की संभावना है। धीरे-धीरे यह हल्का पड़ सकता है। धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20 से 21.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 0.2 डिग्री कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.