बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- सादुल्लाह नगर, संवाददाता। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को घने कोहरे के कारण दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार लाया गया। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र में सुबह घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता कम होने की वजह से दोनों बाइकें भिड़ गईं। इसमें दोनों सवार घायल हो गए। घायलों की पहचान राजकुमार चौहान पुत्र धनीराम चौहान निवासी विजयपुर ग्रांट और संतराम पुत्र जगदम्बा प्रसाद निवासी संगमपुरवा रेहरा बाजार के रूप में हुई है। उनकी हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय बलरामपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.