नोएडा, दिसम्बर 15 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। बीते दो दिन से सड़कों पर घने कोहरे के कारण बसें गंतव्य पर करीब एक घंटा देरी से पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को यात्रियों को बसों के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जनरथ बस से बॉटेनिकल गार्डेन पर उतरे रवींद्र ने कहा कि लखनऊ से आए हैं। रास्ते में घने कोहरे के कारण बस करीब डेढ़ घंटे देरी से पहुंची है। उन्होंने कहा कि सड़क पर कोहरा इतना अधिक था कि बस की गति काफी धीमी थी। नोएडा डिपो में यात्रियों ने बताया कि सुबह बसें 30 से 35 मिनट विलंब से मिल रही हैं। यूपी परिवहन निगम गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने कहा कि रोजाना चालकों की काउंसलिंग की जा रही है। इसमें उन्हें बस को कोहरे में ध्यान से चलाने के लिए कहा जा रहा है। कोहरे में हादसा न हो, इसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.