अलीगढ़, जनवरी 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार तड़के घने कोहरे की चादर छाई रही। सुबह करीब पांच बजे से ही कोहरा इतना घना था कि सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दृश्यता बेहद कम होने के कारण वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट का सहारा लेना पड़ा। हाईवे और मुख्य मार्गों पर सावधानी बरतते हुए लोग धीमी गति से आगे बढ़ते नजर आए। सुबह की सैर पर निकलने वाले लोगों को भी कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, सुबह करीब आठ बजे के बाद मौसम ने करवट ली और धीरे-धीरे धूप निकल आई। सूर्य की किरणें फैलते ही लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने से वातावरण कुछ हद तक साफ हुआ। दृश्यता में भी सुधार देखने को मिला। बाजारों और दफ्तरों की ओर जाने वाले लोगों की आवाजाही सामान्य होने लगी। इसके बावजूद हवा में नमी बनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.