गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- बैकुंठपुर। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बुधवार से शुरू हो गया है। घने कोहरे की चादर में दोपहर तक सड़कें लिपटी रहीं। दोपहर 12:30 पर हल्की धूप निकली, लेकिन कोहरे का असर दोपहर बाद तक जारी रहा। वहीं, सुबह में कोहरे की वजह से स्कूली बच्चों को परेशानी हुई। पांच मीटर की दूरी तक भी नहीं दिख पा रहा था। उधर, कोहरे का असर स्टेट हाईवे 90, एनएच 101, एनएच 27, राम-जानकी पथ एवं छपरा-साहेबगंज स्टेट हाईवे पर दिखा। स्थानीय थाना क्षेत्र में शीतलहर एवं कोहरे के बीच हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हुए। इधर, महम्मदपुर एवं दिघवा दुबौली ब्लॉक मोड़ स्थित बस स्टॉप पर भी यात्री वाहनों की संख्या कम रही और यात्री भी कम दिखे। इसके अलावा कोहरे का असर छपरा-थावे रेलखंड पर भी दिखा। थावे जंक्शन एवं छपरा जंक्शन से चलने वाली प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.