उरई, दिसम्बर 27 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के गांव एकों स्थित देशी-अंग्रेजी शराब के ठेका से शुक्रवार रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घने कोहरे और अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोर ठेका से करीब 80 पेटी शराब चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर ठेका कर्मचारियों को हुई, जिसके बाद हड़कंप मच गया। ठेका मैनेजर अंकित यादव ने बताया कि शुक्रवार को ही नया माल ठेका पर पहुंचा था, जिसे स्टोर में रखा गया था। रात के समय कोहरा इतना घना था कि आसपास कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने ठेका को निशाना बनाया और भारी मात्रा में शराब समेटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और ठेका परिसर व आसपास के क्षेत्र में जांच-पड़ताल की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटे...