शाहजहांपुर, जनवरी 16 -- शाहजहांपुर। दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। न्यूनतम तापमान गिरकर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। आज से स्कूलों के समय में बदलाव करते हुए सुबह 10:00 बजे से खोलने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद ठंड का असर बच्चों पर साफ नजर आया। सुबह से ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर स्कूलों की ओर पहुंचते दिखे। 10 बजे भी बच्चे ठंड में कांपते हुए नजर आए, हालांकि सभी ने गर्म कपड़ों में खुद को ढक रखा था। कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ा। हाईवे पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। परिवहन व्यवस्था रेंगती नजर आई। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक ठंड और कोहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.