बागपत, जनवरी 31 -- जिले में घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रहने के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए। कई स्थानों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से सफर करना पड़ा। कोहरे के चलते दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रही। ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। नौकरीपेशा लोगों को समय पर दफ्तर पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, वहीं बस स्टैंड पर यात्रियों को ठंड में काफी देर तक बस का इंतजार करना पड़ा। ठंड से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बाजारों और चौराहों पर जगह-जगह अलाव जलते नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.