शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। जनपद में गुरुवार की सुबह घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई। ठंड इतनी तेज रही कि आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। सुबह से ही सड़कों पर कोहरे की मोटी चादर छाई रही। कपकपाती ठंड के कारण लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे और केवल जरूरी काम से ही बाहर निकले। गुरुवार को तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम 10.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं बुधवार को अधिकतम 21.9 और न्यूतनम 11.5 था। अधिकतम तापमान में एक दिन में करीब छह डिग्री की गिरावट और न्यूनतम में करीब डिग्री की गिरावट रही। अधिकतम और न्यूनतम में महज चार डिग्री के अंतर के कारण दिनभर एक सा मौसम रहा। सुबह में कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। वाहन चालक लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। दृश्यता करीब 50 मीटर तक सिमटी रही, जबकि देहात क्षेत्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.