शामली, दिसम्बर 25 -- घने कोहरे और शीतलहर के बीच नगर के प्राचीन सिद्ध कचोरीनाथ मंदिर में नाथ सम्प्रदाय के तपस्वी स्वामी सतीश नाथ जी की जलधारा तपस्या निरंतर जारी है। गुरुवार को उनकी तपस्या का 32 वां दिन रहा। रात्रि में 53 घड़े शीतल जल से भरकर रखे गए तथा प्रातःकाल उन्हीं घड़ों के जल से स्वामी सतीश नाथ महाराज पर जलधारा अर्पित की गई। कड़ाके की ठंड में बहती जलधारा के बीच ध्यानस्थ स्वामी महाराज का तेजस्वी स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था और प्रेरणा का केंद्र बना रहा। मंदिर परिसर में भक्तों का भारी जमावड़ा देखने को मिला। सुबह से ही दूर-दराज क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचकर जलधारा में घड़े चढ़ाते रहे और तपस्वी के दर्शन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस किया। जलधारा में बैठने से पूर्व स्वामी सतीश नाथ महाराज ने बताया कि यह कठिन तपस्या जनकल्याण, राष्ट्र कल्याण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.