हरदोई, मार्च 21 -- पचदेवरा। विद्युत विभाग के अनंगपुर उपकेंद्र के अंतर्गत घनू नगला गांव में सघन जांच अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए धीरेन्द्र, वीरपाल, मोहित शुक्ला, उमेश, राजकुमार, प्रदीप के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। अवर अभियंता भैयालाल पाल के नेतृत्व में पहुंची विभागीय टीम ने गांव में मीटर और कनेक्शनों की जांच की। जांच के दौरान कुछ उपभोक्ता कटिया डालकर और बिना वैध कनेक्शन के बिजली का उपयोग करते मिले। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। अवर अभियंता भैयालाल पाल ने बताया कि बिजली चोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। भविष्य में भी सघन जांच की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.