धनबाद, मार्च 14 -- झरिया। झरिया के घनुडीह मोहरी बांध से लापता नाबालिक लड़की हजारीबाग रोड से बरामद हुई है। शुक्रवार की सुबह से वह गायब थी। हजारीबाग रोड में ट्रेन से जा रही थी। तभी जीआरपी ने लड़की को बरामद कर लिया। जबकि उसका अपहरण करने वाले युवक भाग खड़े हुए। लड़की ने जीआरपी को बताया है कि उसका अपहरण हुआ था। इसके बाद परिजनों को जीआरपी ने सूचना दी। परिजनों की सूचना पर धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने जीआरपी हजारबाग रोड से दूरभाष पर बात की। इसके बाद जीआरपी ने चाइल्ड वेलफेयर विभाग को सौंपने की बात कही। उसे गिरिडीह में चाइल्ड वेलफेयर विभाग को देर रात तक सौंप दिया। परिजनों ने कहा है कि चाइल्ड वेलफेयर विभाग से ही बच्ची मिल पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.