धनबाद, अप्रैल 1 -- अलकडीहा, प्रतिनिधि। घनुडीह ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर कुम्हार बस्ती में सोमवार की देर रात कोयला चोरी के वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुई। इस दौरान इलाके में गोली चलने की भी चर्चा है, जिससे पूरी बस्ती में दहशत का माहौल बन गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कोयला लोड करने आए ट्रक चालक ने भागने के क्रम में बस्ती निवासी गीता देवी के घर को टक्कर मार दी, जिससे घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि उस समय परिवार के सदस्य दूसरे हिस्से में थे, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी। चालक किसी तरह ट्रक लेकर भागने में सफल रहा। घटना के बाद मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने भाकपा माले के जिला सचिव बिंदा पासवान के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और अवैध कोयला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.