धनबाद, मार्च 9 -- घनुडीह ओपी क्षेत्र के बालू गद्दा स्थित कोढ़िया पट्टी के समीप चल रहे अवैध उत्खनन स्थल पर घनुडीह पुलिस, सीआईएसएफ और प्रबंधन द्वारा रविवार को संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान कोयला तस्कर भाग खड़े हुए। इस दौरान अवैध उत्खनन स्थल के मुहाने की भराई कराई गई। बताते हैं कि पिछले कई दिनों से बालू गद्दा के समीप अवैध उत्खनन चल रहा था। यहां से निकाले गए कोयला को ट्रक के माध्यम से रात को बाहर भेजने का काम किया जाता है। मौके पर सीआईएसएफ के एसआई बीके यादव, घनुडीह प्रभारी पंकज कुमार, झरिया पुलिस, एनटी एसटी कुजामा के एसीएम सुशांत विशवाल, अनवर मल्लिक, योगेश निषाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...