घनी बस्तियों में उलझे तार और खुले ट्रांसफार्मर बन रहे हैं खतरा
लोहरदगा, मई 9 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में बिजली व्यवस्था लोगों के लिए खतरे का कारण बनती जा रही है। शहर के कई मुहल्लों में खुले ट्रांसफार्मर, नीचे लटकते बिजली के तार और आपस में उलझे 11 केवी लाइन के तार हादसों को न्योता दे रहे हैं। इसके बावजूद सुरक्षा मानकों का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। शहर के मुख्य पथ, बड़ा तालाब, पावरगंज मवि, बस स्टैंड, थाना रोड, मैना बगीचा, अमला टोली समेत कई इलाकों में ट्रांसफार्मरों के आसपास बेतरतीब ढंग से दुकानें लगाई जा रही हैं। कई जगह ट्रांसफार्मर के चारों ओर सुरक्षा घेराबंदी तक नहीं की गई है। यह भी पढ़ें- सुरक्षा मानकों की उड़ रही धज्जियां वहीं 11 केवी के हाई वोल्टेज तार कई मकानों और व्यावसायिक भवनों के बेहद करीब से गुजर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश और आंधी के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.