पीलीभीत, मार्च 17 -- पीलीभीत,संवाददाता। घर में नमकीन और सेव बनाकर बिक्री करने के दौरान लगी आग के मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में लापरवाही की पुष्टि हुई है। शहर के बीचोंबीव घनी आबादी में व्यापार करने के मामले में गृहस्वामी ने न तो फायर ब्रिगेड की एनओसी ले रखी थी और न ही उसके पास कोई वैध लाइसेंस था। सुनगढ़ी पुलिस ने दरोगा की तहरीर पर गृहस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला खुशीमल निवासी जुम्मा पुत्र बाबू के घर में सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे भीषण आग लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। आग बुझाने के बाद पुलिस और दमकल की टीम ने जांच की तो पता चला कि जुम्मा घर पर ही नमकीन और सेव आदि बनाकर उनकी सप्लाई बाजार में करते हैं। खास बात यह है कि घर पर ज्वलनशील पदार्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.