घनी आबादी में देर रात दिखाई दिया गुलदार, मचा हड़कंप
बिजनौर, जून 5 -- चांदपुर के मोहल्ला ढमलपुरी संतनगर में देर रात गुलदार दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैप कैमरे लगाए हैं। क्षेत्रवासियों ने गुलदार को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर भेजने की मांग की है। चांदपुर के मोहल्ला ढमलपुरी संतनगर की घनी आबादी में गुरुवार देर रात गुलदार दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। लगातार चांदपुर और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी की घटनाओं से लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं। मोहल्लावासियों के अनुसार देर रात आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखाई दिया। लोगों ने उसका पीछा किया तो वह पास के खेतों की ओर भाग गया। यह भी पढ़ें- देर रात आबादी में घुसा गुलदार, शोर पर बछिया को छोड़कर भागा स्थानीय लोगों ने चारों ओर से घेराबंदी करने का प्रयास किया, लेकिन काफी तलाश के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.