अररिया, मार्च 14 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। गुरुवार की देर शाम प्रशासन की सतर्कता से फारबिसगंज एक घटना होते होते बचा। शहर के एक अत्यंत घनी आबादी वाले इलाके में स्थित एक मकान और उससे जुड़े गोदाम से करीब 250 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया। ये सिलेंडर कालाबाजारी के उद्देश्य से अवैध रूप से जमा किए गए थे। जिस स्थान से सिलेंडरों को बरामद किया गया, वहां की गलियां इतनी संकरी हैं कि सामान्य दिनों में लोगों का चलना भी मुश्किल होता है। ऐसे में यदि किसी सिलेंडर में जरा भी रिसाव या विस्फोट हो जाता, तो आग तेजी से फैल सकती थी और देखते ही देखते पूरा इलाका भीषण हादसे की चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर सिलेंडरों का भंडारण किया गया था, वहां आसपास सैकड़ों घरों के साथ हजारों की आबादी रहती है। इलाके की घनी बसावट और संकरी गलियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.