गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। गोड़धोइया नाला और रामगढ़ताल के जीर्णोद्धार से जुड़ी सीवर परियोजना में 1.4 किलोमीटर सीवर लाइन का काम घनी आबादी और मकानों के कारण अटक गया है। सोमवार को राजस्व विभाग एवं जल निगम नगरीय के सहयोग से मैत्रीपुरम कॉलोनी में ऐसे तीन भवनों को तोड़ा गया। इन भवनों की जमीन और निर्माण का मुआवजा प्रभावितों को पहले ही दिया जा चुका था।

परियोजना की स्थित गोड़धोइया नाला और रामगढ़ताल क्षेत्र के जीर्णोद्धार, इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट की योजना पर जल निगम (नगरीय) काम करा रहा है। योजना के तहत नाला निर्माण का काम पूरा हो चुका है। अब मैत्रीपुरम कॉलोनी में करीब 1.4 किलोमीटर सीवर लाइन का काम शेष है। यह हिस्सा बेहद घनी आबादी और संकरे क्षेत्रों में है। मैत्रीपुरम में 12 के अलावा कुल 30 करीब भवन हैं, जहां पाइपलाइन ब...