घनी आबादी के बीच मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी
हापुड़, जून 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान की द्वितीय मंजिल पर बंद कमरे में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि फ्रीज में शोर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जल गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला आर्य नगर में स्थित दिनेश सिंघल के मकान में सोमवार की सुबह को द्वितीय मंजिल में अचानक आग लग गई। यह भी पढ़ें- घनी आबादी के बीच मकान में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी आग लगने से मौके पर काफी अफरा तफरी मच गई। मकान में आग के साथ साथ धुआं भी हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.