घनी आबादी के बीच मकान में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी
हापुड़, जून 22 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर में घनी आबादी के बीच स्थित एक मकान की द्वितीय मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया। बताया गया कि फ्रीज में शोर्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से काफी सामान जल गया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र में गढ़ रोड पर स्थित मोहल्ला आर्य नगर में स्थित दिनेश सिंघल के मकान में सोमवार की सुबह को द्वितीय मंजिल में अचानक आग लग गई। आग लगने से मौके पर काफी अफरा तफरी मच गई। मकान में आग के साथ साथ धुआं भी हो गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर दमकल केंद्र पर सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल कर्मी आनन फानन में मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.