भदोही, दिसम्बर 26 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी शीत लहर की चपेट में आ गई है। शुक्रवार की सुबह कोहरा इतना घना था कि पचास मीटर दूर के लोग स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहे थे। सर्द हवा से घर के बाहर निकले लोग कंपकंपी भरते रहे। लेकिन सुबह नौ बजे धूप खिला तो दिन का तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया। हालांकि रात्रि में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। कोहरा छटा तो धूप होने पर लोग घर के बाहर बैठ ठंड से राहत एहसास करते रहे। शाम को चार बजते ही गलन में अचानक वृद्धि हो गई। घर में बैठे लोगों का हाथ-पांव कड़ाके की ठंड और गलन से सुन्न हो जा रहा था। गुरुवार को शाम में ही कोहरा इतना घना हो गया था कि घर के बाहर निकले लोग आधा घंटे की दूरी करीब एक से डेढ़ घंटे में तय कर पा रहे थे। घना कोहरा से राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे तक वाह...