जहानाबाद, दिसम्बर 27 -- दोपहर तक छाया रहता है घना कोहरा, घरों में दुबकने को विवश हैं लोग बाजार में भी कुहासे से नहीं दिखते लोग, आग में हाथ गर्म करते दिखते हैं दुकानदार जहानाबाद/ मखदुमपुर, निज संवाददाता। घना कोहरा व ठिठुरन से बेहाल हैं। दिन में भी लोगों को राहत नहं मिल रही है। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली लेकिन उसमें गर्मी का अहसास नहीं हो रहा था। शाम ढलते ही गलन से लोग परेशान हो जा रहे हैं। शनिवार को भी जिले का न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं अधिकतम तापमान भी सामान्य नीचे रहा। जिसके कारण धूप का असर कम होते ही लोगों को ठिठुरन महसूस होने लगी। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का न्यूनतम पारा 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। जिसके कारण लोगों को ठंड और गलन से निजात नहीं मिल रही है। सर्द पछुआ हवा के...