अमरोहा, दिसम्बर 23 -- लगातार बढ़ते कोहरे और कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। सुबह और देर शाम घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो रही है। सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम जा रही है। वहीं सर्द हवा के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों की कंपकंपी छूटती रही। मंगलवार सुबह कोहरे के कारण दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे और प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ी। गजरौला का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड बढ़ने के साथ ही बाजारों में गर्म कपड़ों की मांग भी बढ़ गई है। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते नजर आए। वहीं बुजुर्गों और बच्चों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.