फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 5 -- कमालगंज, संवाददाता। घने कोहरे ने सोमवार को नौ गोवंशों की जान ले ली। ट्रेन की चपेट में आने से नौ गोवंशों के टुकड़े टुकड़े हो गए। सुबह गोवंशों का झुंड रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था तभी गोरखपुर एक्सप्रेस से यह हादसा हो गया। हिंदूवादी संगठनों की सूचना पर पुलिस पहुंची और गोवंशो के शवों को गड्ढा खोदकर दफनाया गया। क्षेत्र में छुट्टा गोवंश जगह जगह घूम रहे हैं। रेलवे ट्रैक के किनारे यह अक्सर गोवंश के झुंड देखने को मिल जाते हैं। नगला दाउद में मंडी के पास सुबह तड़के गोवंशों का झंुड रेलवे ट्रैक को क्रास कर रहा था इसी बीच कानपुर की ओर जा रही गोरखपुर एक्सप्रेस से झुंड टकरा गया और इसकी चपेट में आने से आठ गोवंशों के टुकडे़ टुकड़े हो गए। शेखपुर के पास भी मालगाडृी की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गयी। इस तरह से नौ गोवंश तड़के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.