टिहरी, दिसम्बर 19 -- घनसाली और चमियाला व्यापार मंडल ने अपने-अपने बाजारों के इर्दगिर्द मेले के नाम पर लगने वाली सीजनरी सेल का विरोध करने का निर्णय लिया है। घनसाली व्यापार मंडल के अध्यक्ष स्नेह कैलाश बडोनी और चमियाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत का कहना है कि हमारे स्थानीय व्यापारियों का व्यापार तेजी से हो रहे पलायन, ऑनलाइन शॉपिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में फेरी के अत्यधिक प्रचलन के कारण दिनों-दिन ठप होता जा रहा है। वहीं, कुछ बाहरी व्यापारी हमारे बाजारों के इर्द-गिर्द मेले के नाम पर सिर्फ सेल लगा कर रोजी-रोटी का संकट पैदा कर रहे हैं। घनसाली व्यापार मंडल ने इस आशय का पत्र एसडीएम घनसाली व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घनसाली को दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.