दरभंगा, अप्रैल 10 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में साइबर फ्रॉड के एक मामले में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लगमा गांव निवासी जीवछ झा के पुत्र पंकज झा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब में दर्ज साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस को पंकज झा की तलाश थी। इसी सिलसिले में पंजाब पुलिस की टीम दरभंगा पहुंची और घनश्यामपुर थाना पुलिस के सहयोग से बुधवार की देर रात लगमा गांव में छापेमारी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पंजाब में कांड संख्या 06/26 दर्ज है। उसी के आलोक में पंजाब पुलिस को सूचना मिली थी। जिसके आधार पर संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसके साइबर फ्रॉड से जुड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.