दरभंगा, अप्रैल 17 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाना क्षेत्र से एक सप्ताह पहले अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने गुरुवार को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने उसे शिवनगर घाट इलाके से खोज निकाला। बरामदगी के बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए दरभंगा भेजा गया है। मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर घटना के तुरंत बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस टीम लगातार नाबालिग की तलाश में जुटी हुई थी। विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही थी।उन्होंने यह भी पढ़ें- 9 नवंबर 2025 को गांव के कुएं से मिला था बच्ची का शव, 11 हिरासत में बताया कि गुप्त सूचना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.