दरभंगा, जनवरी 21 -- घनश्यामपुर। पुलिस ने सोमवार को नवटोल गांव में छापेमारी कर 40 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की है। इस दौरान एक महिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।जबकि मुख्य आरोपी लक्ष्मण मंडल पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। गिरफ्तार महिला की पहचान पूर्णिमा देवी के रूप में हुई है। जब्त शराब में 180 एमएल के 224 टेट्रा पैक शामिल हैं। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि फरार आरोपी लक्ष्मण मंडल नवटोल गांव निवासी गोकुल मंडल का पुत्र है। उसके खिलाफ घनश्यामपुर थाने में शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण मंडल ने सरस्वती पूजा के अवसर पर बेचने के इरादे से यह शराब अपने घर में जमा की थी। उसके खिलाफ पूर्व में पुलिस पर पथराव करने का भी एक मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.