दरभंगा, मार्च 2 -- घनश्यामपुर। होली को शांतिपूर्ण व सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर घनश्यामपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने की। थानाध्यक्ष ने बताया कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का त्योहार है। इसे शांति और सौहार्द्र के साथ मनाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या जबरन रंग लगाने की शिकायत मिलने पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीजे और अश्लील गानों पर भी प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। बैठक में उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और होली को आपसी सद्भाव के साथ मनाने का सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.