दरभंगा, सितम्बर 29 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। कमला बलान नदी में आई उफान से घनश्यामपुर प्रखंड के 10 गांव चारों तरफ से बाढ़ के पानी से घिर गये हैं। नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में लगातार हो रही वर्षा से नदी उफान पर है। नदी का पानी झंझारपुर में लाल निशान से लगभग 15 सेमी ऊपर पहुंच गया है। गांव के चारों तरफ बाढ़ का पानी के फैलने तथा निचले इलाकों में पानी घुसने से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों में अफरातफरी मची है। पानी और अधिक बढ़ने की आशंका से लोग ऊंचे स्थानों की ओर बाल बच्चे, माल मवेशी, रशद पानी सहित शरण ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- गंडक नदी की बाढ़ से बिहार के 4 जिलों में तबाही, चंपारण तटबंध टूटा, बगहा शहर में घुसा पानी बाढ़ प्रभावित बाऊर, कनकी मुसहरी, नवटोलिया, बैजनाथपुर, गिदराही, भरसाहा, कैथाही, गिद्धा, पुनर्वास टोला, लगमा मुसहरी, जमरी डीह टोल आदि ग...