घनश्यामपुर : बहू की हत्या में ससुर हुआ गिरफ्तार
दरभंगा, मई 31 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के कुमई भदौन गांव में बहू की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव का ही अकलू मुखिया बताया जाता है। पुलिस ने उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि बहू की हत्या के मामले में सास, ससुर, पति और देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद सभी आरोपी घर छोड़कर फरार चल रहे थे।लगातार पुलिस दबिश के बीच शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली कि अकलू मुखिया अपने घर पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले के अन्य नामजद आरोपियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.