दरभंगा, मई 27 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। प्रखंड सभागार में मंगलवार को नगर पंचायत में तीन स्थाई सशक्त समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। कुल तीन पदों के लिए मात्र तीन पार्षदों ने नामांकन किया। नामांकन दाखिल करने वाले पार्षदों में बाबू साहब शर्मा उर्फ विकास शर्मा, फरजाना परवीन तथा फूलो कुजरा थे। अन्य पार्षदों ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इससे उक्त तीनों पार्षदों को बिना वोटिंग के निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव परिणाम घोषित होने पर निर्वाची अधिकारी मयंक सिंह ने सभी निर्वाचित पार्षदों को जीत से संबंधित सर्टिफिकेट देकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मौके पर बीडीओ रजनीश कुमार, किरतपुर बीडीओ यूसुफ सिराज, बीपीआरओ सचिन कुमार, पार्षद नमन किशोर पासवान थे। यह भी पढ़ें- स्थायी सशक्त समिति: गुलाम फिरदौसी, फूल कुमारी ...