दरभंगा, जून 2 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के मुंगरा गांव में सोमवार को जेसीबी से बने पानी भरे गड्ढे में डूबने से आठ वर्षीया बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इस हादसे के बाद जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मुंगरा गांव निवासी संतोष मुखिया की आठ वर्षीया पुत्री साभा कुमारी अपनी सहेलियों सपना कुमारी, चांदनी कुमारी एवं अन्य बच्चियों के साथ बकरी चराने गांव के बाहर गई थी। इसी दौरान सभी बच्चियां पास में स्थित जेसीबी से बने पानी भरे गड्ढे में स्नान करने लगीं। स्नान के दौरान साभा कुमारी अचानक गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी।

घटनास्थल पर खोजबीन कुछ समय बाद खेतों में काम कर रहे लोगों की नजर बच्चियों पर पड़ी। पानी में डूबने की आशंका होने पर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद बड़ी संख्या मे...