घनश्यामपुर:हत्या के मामले में सास गिरफ्तार
दरभंगा, जून 23 -- गणेंश कुमार झा,घनश्यामपुर। स्थानीय पुलिस ने नवविवाहिता की हत्या के मामले में फरार चल रही आरोपित सास योगिया देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे बहेड़ा थाना क्षेत्र के मकरमपुर गांव स्थित उसकी ननद के घर से पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामला घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के कन्हैई गांव का है। यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने घनश्यामपुर थाने में पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद से पुलिस नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। यह भी पढ़ें- दहेज हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की जब्ती इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आरोपित सास योगिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.