दरभंगा, अक्टूबर 7 -- गणेश कुमार झा, घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीया स्कूली बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप का मामला सामने आया है। घटना के बाद घनश्यामपुर पुलिस ने आरोपित युवक गौरव कुमार मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता की मां द्वारा थाने में दिए आवेदन के अनुसार गत पांच अक्टूबर को स्कूल से पढ़कर घर लौटने के दौरान आरोपित ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपित ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद वह घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।आवेदन यह भी पढ़ें- नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी दोषी करार ,सजा सात को में आरोपित के परिजनों पर विरोध करने पहुंचे पीड़िता के परिवार के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में पुलिस ने प्रा...